होली का त्यौहार रंगों और खुशियों, मेल मिलाप, आपसी सौहार्द का को बढ़ाने वाला त्यौहार है।यह तब और शुभ हो जाता है जब हम अपने राशि के अनुसार रंगो का प्रयोग करें। किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ होता है, ये रंग राशि के ग्रह स्वामी के आधार पर बताए जा रहे हैं।
मेष राशि : लाल केसरिया तथा गुलाबी रंग का होली में आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। सबसे पहले केसरिया रंग हनुमान जी को अर्पित करें।
वृष राशि: वृष राशि के जातकों को सफेद,नीला और सिल्वर रंग का उपयोग करना भाग्यशाली साबित होगा। भगवान राधा कृष्ण को सबसे पहले यह रंग अर्पित करके होली खेलें।
मिथुन राशि: मिथुन के जातकों को हरा तथा केसरिया रंग का प्रयोग करना शुभ रहेगा। सबसे पहले यह रंग भगवान गणेश जी को अर्पित करें।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को सफेद,सिल्वर और गुलाबी रंग का प्रयोग शुभ साबित होगा। भगवान शिव को पहले अर्पित करके होली खेलें।
सिंह राशि: सिंह के लोगो के लिए पीला और केसरिया रंग का उपयोग भाग्यशाली सिद्ध होगा। भगवान सूर्य को या हनुमान जी को रंग सबसे पहले अर्पित करें।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों को हरा,सफेद और पीले रंग का उपयोग शुभकारी रहेगा। भगवान गणेश और कृष्ण जी को सबसे पहले रंग अर्पित कर होली की शुरुआत करें।
तुला राशि: सफेद,केसरिया और लाल रंग का उपयोग तुला के लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा। भगवान राधा कृष्ण को सबसे पहले यह रंग अर्पित करें।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाल, पीला तथा केसरिया रंग का उपयोग लाभकारी रहेगा। हनुमान जी को रंग अर्पित करके होली का आरंभ करें।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए पीला, हरा,केसरिया,लाल रंग का उपयोग लाभकारी सिद्ध होगा। भगवान विष्णु को यह रंग सबसे पहले अर्पित करके होली की शुरआत करें।
मकर राशि: मकर राशि के लिए नीला,सफेद और काला रंग भाग्यशाली सिद्ध होगा। भगवान शिव को यह रंग अर्पित करके होली की शुरुआत करना लाभकारी।
कुंभ राशि: कुंभ के लिए नीला,काला,सफेद,पीला रंग भाग्यशाली रहेगा। भगवान हनुमान और शिव जी को रंग अर्पित कर होली की शुरुआत करें।
मीन राशि: मीन राशि के लिए पीला,लाल,सफेद,गुलाबी रंग लाभकारी सिद्ध होगा। सबसे पहले भगवान कृष्ण को यह रंग अर्पित करें।
ज्योतिषाचार्य पण्डित योगेश पौराणिक (इंजी)
#holi #होली #colorfuljoy #rashi #astrology #vedic #love #horoscope #rang #holikerang #holitrend
0 Comments